15 छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया स्थान
15 students secured place in the university merit list
दुर्ग। सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की प्रावीण्य सूची 2024 में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरान्वित किया। एम. ए. राजनीति विज्ञान में निखिल देशलहरा सातावं स्थान, एम.लिब. में मधु, निशा, महेश्वरी केवट, दुर्गा, अर्चना दुबे, दिक्षा साहू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम व छठवां स्थान प्राप्त किया।
बी. लिब. में ज्योति, आकाश ताम्रकार एंव टीना ने चौथा, पांचवा और सातवां स्थान प्राप्त किया। बी.पी.एड. में-साहिल यादव, रामा दत्ता, शारदा, पी कल्याणी,शेखर कुमार क्रमश: पहला, तीसरा चौथा,सातवां और नौवा स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा, प्रभारी प्राचार्य एंव राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद यादव, ग्रन्थालय एंव सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.भावना वर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष नीलेश तिवारी एवं समस्त प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






