प्याज के दामों में 50% गिरावट से आम आदमी खुशी, लेकिन… किसान बोले- हमारे निकल रहा दिवाला
Common man is happy with 50% fall in onion prices, but… farmers said – we are going bankrupt
मंदसौर। एक माह पहले प्याज के दाम किसानों को खुश कर रहे थे, लेकिन अब दामों में तेजी से रही गिरावट से किसान निराश हैं। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मंदसौर मंडी में किसानों को प्याज के दाम 3750-4000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे थे। अब प्याज के दाम किसानों को 2500 रुपये भी नहीं मिल रहे है।
किसानों का कहना है कि इतने कम दामों से लागत भी नहीं निकल रही है। एक सप्ताह पहले प्याज के दाम 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। व्यापारियों का कहना है कि दाम आगे से ही तय होते हैं। मांग कमजोर होने से भी दामों में गिरावट हो रही है।






