भोपाल की करोंद मंडी में मुहूर्त के सौदे:इंदौर में किसानों का अनाज ऊंचे भाव में खरीदा; उज्जैन में जमकर हुई आतिशबाजी

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में सोमवार को मुहूर्त के सौदे हुए। व्यापारियों ने किसानों का अनाज ऊंची बोली लगाकर खरीदा। तौल कांटों की पूजा के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। सुबह 9 बजे से व्यापारियों ने पूजा शुरू कर दी, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद मुहूर्त के सौदे हुए। जिसमें किसानों के अनाज की बोली लगाकर ज्यादा भाव में खरीदा गया। भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया, धनतेरस ( बुधवार) से मंडी में कारोबार बंद हो गया था। 3 नवंबर, रविवार तक मंडी बंद रही। वहीं, सोमवार सुबह 9 बजे से मुहूर्त के सौदे हुए। फिर दीवाली मिलन समारोह है। पूजा के बाद आतिशबाजी की
मंडी के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर जाकर पहले तौल कांटों की पूजा की, फिर आतिशबाजी। इसके बाद फड़ पर किसानों से अनाज खरीदा गया। सबसे पहले खरीदी जाने वाली उपज के अच्छे मिलते हैं दाम
दिवाली के मौके पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज या इसके बाद मुहूर्त के सौदे करते हैं। सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं। यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं। इस बार भी कई किसान पहले से मंडी में पहुंच गए थे। इंदौर में भी हुए मुहूर्त के सौदे इंदौर के छावनी अनाज मंडी, लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी, सियागंज आदि बाजारों में मुहूर्त के सौदे हुए। कृषि उपज संघ के अध्यक्ष मनोज काला ने बताया कि मुहूर्त के सौदों में,
गेहूं - 6171 रुपए प्रति क्विंटल, डॉलर चना - 14700 रुपए प्रति क्विंटल, काला चना - 7221 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन - 4550 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का - 2950 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग - 8084 रुपए प्रति क्विंटल
के भाव में किसानों से फसलें खरीदी गईं। किसानों का सम्मान भी किया। मंडी में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, व्यापार संवर्धन बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौजूद रहे। उज्जैन में 20051 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा गया चना उज्जैन में आगर रोड कृषि उपज मंडी में ढोल नगाड़ो के बीच मुहूर्त के सौदे हुए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान व्यापारियों ने किसानों से चना डालर 20051 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार 10100 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 7411 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का 5353 रुपए प्रति क्विंटल, गेंहू 5151 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा।