प्रधानमंत्री मोदी का गया हवाई अड्डे पर राज्यपाल आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्वागत

गया, 2 मार्चप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को बिहार पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का विमान गया हवाई अड्डे पर उतरा जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए निकटवर्ती जिले औरंगाबाद जाएंगे। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल थे। मोदी का शाम को बेगूसराय जाने का कार्यक्रम है।(भाषा)