असम : असम राइफल्स के जवानों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़

तिनसुकिया, 16 अप्रैलअसम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार को असम राइफल्स के जवानों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक रक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, असम राइफल्स के जवानों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच सुबह ये मुठभेड़ हुई थी। हम अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया, अभी हमें घटनास्थल से अधिक जानकारी नहीं मिली है और हम आगे की जानकारी बाद में ही साझा कर सकते हैं। तिनसुकिया में एक पुलिस सूत्र ने दावा किया कि मार्गेरिटा में नमदांग के पास असम राइफल्स के वाहनों पर गोलीबारी की गई थी। उनके वाहन अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग से मार्गेरिटा की ओर जा रहे थे। स्थानीय टीवी चैनलों ने कथित तौर पर सेना के हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर पहुंचते हुए दिखाया।(भाषा)