हरतालिका तीज आज:युवती, सुहागन महिलाओं ने व्रत रखकर की शिव-पार्वती की पूजा

बुरहानपुर जिले भर में शुक्रवार को हरतालिका तीज मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर चला। महिलाओं ने व्रत कर शिव पार्वती की पूजा की। ग्राम अंबाडा स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सारोला स्थित राम मंदिर में भी हरतालिका तीज मनाई गई। पंडित पुजारी पुरुषोत्तम महाराज ने बताया शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस तिथि और नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन महिलाएं निराहार और निर्जला व्रत करती है। साथ ही इस दिन महिलाएं रात के समय जागरण करती हैं और अगले दिन सुबह पूजा पाठ करने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इस दिन व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।