26 जनवरी पर इन दमदार भाषणों को देकर मिलेगी वाहवाही, तालियों से गूंज उठेगा मैदान
You will get applause by giving these powerful speeches on 26 January, the ground will reverberate with applause
इंदौर। 26 January Bhasan: 26 जनवरी का दिन हम सबके लिए गर्व का दिन है। यह दिन हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। 1950 में संविधान के लागू होने के साथ भारत ने एक नया अध्याय शुरू किया था।
संविधान की ही बदौलत हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय मिला। गणतंत्र दिवस हमसे यह सवाल करता है कि हम उन आदर्शों के प्रति कितने समर्पित हैं, जिनके लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया था।
इस दिन स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें छात्र व शिक्षक भाषण देते हैं। ऐसे कार्यक्रम में आप भी भाग लेने का सोच रहे हैं, तो हमने आपके लिए गणतंत्र दिवस पर देने वाले भाषण लिखें। इनको पढ़कर दोस्तों और शिक्षकों की तालियां जरूर मिलेगी।
देशभक्ति भाषण से भरें छात्रों में जोश
आज हम सब गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हमारा देश 1950 में एक गणराज्य बना था। हमारा देश भारत एक महान देश है, जो विविधता में एकता का प्रतीक है। हमारे देश में विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं, लेकिन हम सभी एक ही देश के नागरिक हैं।
हमारे देश के निर्माताओं ने हमें एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान दिया है, जो हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। आइए हम सब मिलकर अपने देश को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएं और हमारे संविधान के माध्यम से समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त करें।






