तुम एक नीच इंसान हो, नीच ही मरोगे... विराट कोहली की तारीफ करते-करते क्यों भड़के जावेद अख्तर

You are a mean person, you will die a mean person... Why did Javed Akhtar get angry while praising Virat Kohli

तुम एक नीच इंसान हो, नीच ही मरोगे... विराट कोहली की तारीफ करते-करते क्यों भड़के जावेद अख्तर

इंदौर। बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में दो ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। इन्होंने उनके पोस्ट पर साम्प्रदायिक कमेंट किए थे। जावेद अख्तर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए पोस्ट किया था।

80 वर्षीय जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि विराट कोहली, जिंदाबाद। हम सभी को तुम पर गर्व है। उन्होंने विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार पारी की सराहना के लिए यह पोस्ट की थी। इस पोस्ट के कमेंट में कुछ सांप्रदायिक टिप्पणियां की गईं।

ट्रोल के कमेंट से आया गुस्सा

एक ट्रोल ने उनका मजाक उड़ाया, जिसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा कि “मैं तो सिर्फ यह कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है।”

तुम्हारी नसों में अंग्रेजों का खून

दूसरे ट्रोल ने लिखा कि आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख हो रहा होगा आपको तो। इस पर जावेद अख्तर का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने लिखा कि बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे, तब मेरे आजादी के लिए जेल और काला पानी में थे। मेरी नसों में देश प्रेमियों का खून है। तुम्हारी नसों में अंग्रेजों के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं।