संभल समेत यूपी के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी; दो दिन बरतें सावधानी
Yellow alert for dense fog in these districts of UP including Sambhal, IMD issued warning; be cautious for two days
संभल के अलावा, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बुलंदशहर, अमरोहा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी घना कोहरा रहने का अनुमान है। विशेष रूप से कुछ इलाकों में दृश्यता 50 मीटर या उससे भी कम रह सकती है, जबकि सामान्य परिस्थितियों में अधिकतम दृश्यता 200 मीटर तक सीमित रहेगी।
जिले के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ डा. अच्युत यादव ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई क्षेत्रों में सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा, डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य पर भी कोहरे का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कोहरे में सूक्ष्म कण और प्रदूषक तत्व होते हैं, जो फेफड़ों में जमा होकर सांस लेने में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इससे खांसी, दमा और सांस संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं। अगर आंखों में जलन की समस्या होती है तो कोहरे में मौजूद प्रदूषक तत्व आंखों की झिल्लियों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आंखों में लालिमा, सूजन और संक्रमण की आशंका रहती है।






