श्रमिकों को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश
Workers will get leave to vote
मोहला। नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश की सुविधा दिया जाएगा। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में 11 फरवरी को एवं पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत 17 फरवरी 20 फरवरी एवं 23 फरवरी को मतदान तिथि निर्धारित है। कारखाना अधिनियम के अंतर्गत इस अवसर पर ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया गया है। जिससे कारखाना में काम करने वाले श्रमिक बारी-बारी से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सके।






