महिला मतदान दल निर्वाचन पूर्ण करा सामग्री जमा करने देर रात तक पहुचने लगी
Women polling teams started arriving late at night to complete the election and collect the material
मतदान कराकर लौटी महिलाओं में दिखा उत्साह
कोरबा। कोरबा जिले में आज संपन्न हुये नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कोरबा नगर निगम की 297 मतदान केंद्रों सहित कुल 425 पोलिंग बूथ में मतदान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली महिला मतदान अधिकारियों ने मतदान कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक पूर्ण की।
कोरबा नगर निगम एवं बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं मतदान के पश्चात सामग्री लेकर रात्रि 8 बजे से ही आई टी कोरबा में बने स्ट्रांग रूम लौटने लगी। मतदान पूर्ण करा लौटने वाली महिलाओं ने बताया कि मतदान कराने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। चुनाव सामग्री के साथ लौटी महिला मतदान दलों ने बताया कि अपनी भागीदारी निर्वाचन कार्य में निभा कर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। मतदान कराकर लौटती महिला मतदान दलों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। इसी प्रकार कटघोरा, छुरीकला व दीपका नगरीय क्षेत्र के महिला मतदान कर्मी कटघोरा के शासकीस बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पाली नगर पंचायत के महिला मतदान टीम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में बने स्ट्रांग रूम में सामग्री लेकर आना प्रारम्भ हो गया था। ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया।






