अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 2 तैरकर बाहर निकल आए, 2 लापता

Uncontrolled car fell into the canal, 2 swam out, 2 missing

अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 2 तैरकर बाहर निकल आए, 2 लापता

जबलपुर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बरगी नहर में जा गिरी। जिसमें सवार 4 युवकों में से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए जबकि 2 का पता अब नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी है। कार नहर से निकाल ली गई है। जानकारी के अनुसार, जबलपुर के रहने वाले 4 दोस्त कार से सिमली गांव अपने मामा के यहां जा रहे थे। तभी कूम्हिखुर्द गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसमें शुभम विश्वकर्मा और अनु अंसारी किसी तरह नहर से बाहर निकल आए। लेकिन शकील शाह और अंकित यादव का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं बुधवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर सुबह करीब 8:30 बजे कार को पानी से बाहर निकाली। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।