निकाय-पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण 28 जनवरी से

Training for civic-panchayat elections from January 28

निकाय-पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण 28 जनवरी से

पीठासीन अधिकारी, मतदान दल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत विभिन्न निर्वाचन कार्यों के संपादन हेतु नियुक्त अधिकारियों तथा मतदान दल, पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्य हेतु निर्धारित तिथि अनुसार निर्धारित स्थल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।  जिसमें मास्टर ट्रेनरर्स का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभा कक्ष में 28 जनवरी  को 11 बजे से, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभा कक्ष में 31 जनवरी  को 11 बजे से एवं पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी हेतु प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 31 जनवरी  को 3 बजे से संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसी तरह जनपद स्तरीय प्रशिक्षण लखनपुर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी एक का प्रशिक्षण प्रथम चरण का शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनुर में 03 फरवरी  को 10 बजे से, मतदान अधिकारी दो एवं मतदान अधिकारी तीन का प्रशिक्षण प्रथम चरण का शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनुर में 3 फरवरी  को  2 बजे से आयोजित होगी।मतदान अधिकारी तीन का प्रशिक्षण महिला कर्माचरियों का जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में 5 फरवरी  को 11 बजे से, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी एक का प्रशिक्षण द्वितीय चरण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनुर में 9 फरवरी को 10 बजे से, मतदान अधिकारी दो एवं मतदान अधिकारी तीन का प्रशिक्षण द्वितीय चरण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनुर में ,9 फरवरी को 2 बजे से, वाहन/रूट प्रभारियों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में 11 फरवरी  को 11 बजे से, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी एक का प्रशिक्षण तृतीय चरण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनुर में 15 फरवरी  को 10 बजे से, मतदान अधिकारी दो एवं मतदान अधिकारी तीन का प्रशिक्षण तृतीय चरण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनुर में 15 फरवरी को 2 बजे से, सारणीकरण अधिकारी एवं अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में 15 फरवरी  को 11 बजे से, सामग्री वितरण एवं संग्रहण हेतु कर्मचारियों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में 15 फरवरी  को 3 बजे से एवं सिलिंग अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में 15 फरवरी को 3 बजे से संबंधित अधिकारी,कर्मचारी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।