जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Nomination process for Zilla Panchayat members begins

जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पहले दिन 8 अभ्यर्थियों ने लिए आवेदन पत्र

कोरिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरिया जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस सीटों के लिए 27 जनवरी से नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

जिला पंचायत क्षेत्र कोरिया के सभी दस सीटों के लिए आज से नामांकन आवेदन पत्र की प्रक्रिया आरंभ हुई और पहले ही दिन कुल 8 आवेदको ने नामांकन आवेदन लिए। नियत समय तक कोई भी नामांकन आवेदन पत्र जमा नहीं किया गया। जारी सूचना के अनुसार नामांकन आवेदन प्राप्त करने व जमा करने की अंतिम तारीख आगामी 3 फरवरी निर्धारित की गई है। 3 फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए निर्धारित निर्वाचन में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर सकते है। नियत समय तक जमा किए समस्त नामांकन आवेदनों की संवीक्षा की कार्यवाही आगामी 4 फरवरी को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। विदित हो कि कोरिया में जिला पंचायत की सभी दस सीटों के लिए पात्र अभ्यर्थी आगामी 6 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकते हैं।