रायपुर में पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिग फरार, दो अब भी पकड़ से बाहर

Three minors escape from police custody in Raipur, two still at large

रायपुर में पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिग फरार, दो अब भी पकड़ से बाहर

रायपुर। राजधानी में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिग पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।

बाल न्यायालय ले जाते समय भागे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिगों को पुलिस नई बोलेरो से बाल न्यायालय ले जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने गाड़ी का लॉक अंदर से खोल लिया और मौका देखकर फरार हो गए।

फिल्मी अंदाज में भागे नाबालिग
घटना बीरगांव स्थित शुभम मार्ट के पास हुई, जहां गाड़ी रुकते ही तीनों नाबालिग कूदकर अलग-अलग गलियों में भाग निकले। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और एक नाबालिग को पकड़ लिया।

दो अब भी फरार
अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर दो नाबालिग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

लॉक सिस्टम पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन का लॉक बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से खुल रहा था। इसी खामी का फायदा उठाकर नाबालिगों ने भागने की योजना बनाई।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।