कोरोना के हॉट स्पॉट रहे इंदौर में नहीं है टेस्टिंग की सुविधा, कमजोर इम्यूनिटी वाले होते हैं शिकार

There is no testing facility in Indore, which has been a hot spot for Corona, people with weak immunity are the victims

कोरोना के हॉट स्पॉट रहे इंदौर में नहीं है टेस्टिंग की सुविधा, कमजोर इम्यूनिटी वाले होते हैं शिकार

 इंदौर। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मरीज कई राज्यों में सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रदेश में कोरोना के हॉट स्पॉट बने इंदौर में इस वायरस के जांच की सुविधा नहीं है। पीरक्षण के लिए इंदौर में किसी भी शासकीय और निजी प्रयोगशाला में आवश्यक किट भी उपलब्ध नहीं है।

इसे लेकर शहर में अभी कोई सतर्कता भी नहीं बरती जा रही है। शासकीय विभाग अभी सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वायरस को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह पहले से प्रचलित है। हमें जागरूक रहकर सावधानियां बरतनी चाहिए।

सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण

यह आमतौर पर सर्दी, खांसी और बुखार जैसे हल्के श्वसन लक्षणों का कारण बनता है। यह आम सर्दी के समान है, लेकिन यह कभी-कभी निमोनिया या अस्थमा जैसी अधिक गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।