सोने चांदी की कीमतों में आ रहा है उतार- चढ़ाव, आज इतने रुपये हुआ सस्ता

There is fluctuation in the price of gold and silver, today it became cheaper by so many rupees

सोने चांदी की कीमतों में आ रहा है उतार- चढ़ाव, आज इतने रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने के बाद से ही सोने की कीमतों को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी। हालांकि 25 नवंबर यानी आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एक्सीएक्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जहां प्रति 10 ग्राम सोने के दाम में 1092 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की कीमत में भी 1425 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है।

आपको बता दें कि ये गिरावटा का सिलसिला सिर्फ आज ही देखा जा सकता है। 24 नवंबर के दामों की बात की जाए, तो पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमतों में लगभग 3990 रुपये की बढ़त देखने को मिली है। इतना ही नहीं केवल सोने की कीमतों में नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखा जा रहा है। अगर चांदी की कीमतों की बात की जाएं तो पिछले एक हफ्ते में इसमें भी 2500 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली है। 24 नवंबर यानी कल तक चांदी 92000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही थी।

सोने के भाव बढ़ने का कारण

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने के दाम बढ़ने के पीछे 3 मुख्य वजह हैं। सबसे पहली वजह रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया जा रहा है। दूसरी वजह शेयर बाजार में आ रही स्थिरता को बताया जा रहा है और तीसरी वजह अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत को बताया जा रहा है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में तेजी आने से और अमेरिकी फेडरल द्वारा रेपो रेट में कटौती की जाने से भी सोने की कीमतों में भारी बढ़त हुई है। एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ती जियो पॉलिटिकल उथल पुछल ने सोने को निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प के तौर पर बताया है।

देश के शहरों में सोने के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में कल तक 24 कैरेट सोने की कीमत 79790 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73150 रुपये प्रति 10 थी। मुंबई की बात करें तो 24 नवंबर तक यहां पर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 79640 रुपये थी, वहीं 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73000 रुपये हुआ करती थी।