प्रेक्षक ने किया कटेकल्याण मतदान केंद्र का निरीक्षण
The observer inspected the Katekalyan polling station
दंतेवाड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक अरविन्द शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक के अंतर्गत मतदान केंद्रों में कटेकल्याण-3, बेंगलूरू-2 के अलावा अन्य मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिये मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।






