मृतक के परिजन को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
The family of the deceased received financial assistance of Rs 4 lakh
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसाभाठा सिरसाकला तहसील भिलाई एवं जिला दुर्ग निवासी देवबगस निर्मलकर की विगत 11 अगस्त 2022 को अंडरब्रिज पार करते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. देवबगस निर्मलकर की पत्नी श्रीमती लक्षणी बाई निर्मलकर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।






