कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

The collector inspected the roads under construction under the Janman Yojana

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने आज लूण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना  (पीएमजेएसवाई) के निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेरसा से चितालता मार्ग के जिसकी कुल लंबाई 2.375 किलोमीटर की सड़क है। वर्तमान में इस मार्ग पर घाट कटिंग एवं WMM कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्धारित समयावधि निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं कलेक्टर ने टी-13 मेन रोड मोहरा से धमनापारा मार्ग जिसकी 1.275 किलोमीटर लंबाई है, यहां डामरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सीसी (कांक्रीट) सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं टी-16 सुमेरपुर से कहुआपानी मार्ग इस मार्ग की कुल लंबाई 1.700 किलोमीटर है, यहां डामरीकरण और सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शोल्डर (सड़क किनारे भराव) कार्य जारी है।

कलेक्टर भोसकर ने निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से होना चाहिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें एवं मानकों से कोई समझौता नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान पीएमजेएसवाई एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।