नगरपालिका चुनाव के लिए लागू आचार संहिता समाप्त
The code of conduct for municipal elections has ended
अम्बिकापुर। नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा 20 जनवरी को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 15 फरवरी को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।






