शिक्षक की गंदी करतूत! छात्राओं संग अश्लील हरकत, मुंह बंद रखने के लिए देता था अंडर गारमेंट, लिपस्टिक और पाउडर, डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहे बच्चे

Teacher's dirty act! Obscene acts with girl students, used to give under garments, lipstick and powder to keep their mouths shut, children are not going to school for one and a half months

शिक्षक की गंदी करतूत! छात्राओं संग अश्लील हरकत, मुंह बंद रखने के लिए देता था अंडर गारमेंट, लिपस्टिक और पाउडर, डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहे बच्चे

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक सरकारी शिक्षक की गंदी करतूत सामने आई है! आरोप है कि टीचर स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। इतना ही नहीं छात्राओं का मुंह बंद रखने के लिए उन्हें लिपस्टिक, पाउडर और अंडर गारमेंट देता था। शिकायत के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि बच्चे करीब डेढ़ माह से स्कूल नहीं जा रहे है।

यह पूरा मामला जिले के निचरौली पंचायत चक्र रामसागर शासकीय माध्यम स्कूल का है। जहां पदस्थ शिक्षक मोहम्मद मंजूर खान स्कूल में छात्राओं संग अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं को मुंह बंद रखने के लिए उनको लिपस्टिक, पाउडर और अंडर गारमेंट देता था। अभिभावकों को जानकारी लगी तो उन्होंने अपनी बच्चियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि होली के समय 13 मार्च को मंजूर खान ने छात्राओं को कमरे में बंद कर जोरदार आवाज में डीजे बजाया था। गांव वालों के आने की भनक मिलते ही शिक्षक मंजूर ने छात्राओं को स्कूल से निकालकर अंदर से ताला लगा लिया था। ग्रामीण मंजूर खान को सबक सिखाना चाहते थे। लेकिन ग्राम के कुछ बुजुर्गो ने मंजूर खान को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

स्कूल में बंद मंजूर खान का ग्रामीणों से बहस करने का वीडियो भी सामने आया है। इसी घटना के बाद से छात्राएं स्कूल नहीं जा रही है। करीब डेढ़ महीने हो गए है, बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत भी की थी। इसके बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर मंजूर खान पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।