हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई : कलेक्टर

Take action against those who do not use helmet and seat belt: Collector

हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई : कलेक्टर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने शहर के मुख्य मार्गों पर हेलमेट का उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी को सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त निर्देश बुधवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित में दिए। कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन चिन्हांकन करने हेतु अधिकारियों से चर्चा किया। साथ ही स्कूली बच्चों, नाबालिक बच्चों का वाहन का उपयोग पर प्रतिबंधित करने हेतु स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक करने कहा। साथ ही स्कूली बसों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ऑटो और वैन, निजी वाहनों से स्कूल में बच्चों के लाने वाले वाहन चालकों को क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन नहीं करने की समझाईश देने के निर्देश दिए। ऑटो और वैन से बच्चों का आवागमन की जानकारी स्कूलों से लेने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य मार्गों में सिग्नल की स्थिति, मुख्य मार्गों में रिफ्लेक्टर, रबर स्ट्रीप लगाने, अस्थाई होर्डिंग को मुख्य चैराहों पर नहीं लगाने, सांकेतिक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर में जेब्रा क्रासिंग में सफेद पट्टी लगाने के लिए चर्चा किया गया। कलेक्टर ने चलित अस्थाई विज्ञापन बोर्ड के लिए जगह चिन्हांकित कर उसी जगह लगवाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण का कड़ाई से पालन करते हुए रात 10 बजे के बाद लाऊड स्पीकर का उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मवेशियों को रोड से हटाने की कार्यवाही पर चर्चा के दौरान नगर निगम द्वारा नवाचार करते हुए गौ आश्रय के लिए प्राइवेट या सामाजिक संस्था से चर्चा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टील प्लांट क्षेत्र में गौशाला बनवाने हेतु चर्चा करने कहा।  पुलिस अधीक्षक ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक दलों का उपयोग करने पर जोर दिया। रोटरी क्लब, परिवहन संघ और चेम्बर ऑफ कामर्स के साथ बैठक कर शहर के मध्य पार्किंग स्थल एवं संजय बाजार के पास व्यवस्थित पार्किंग के लिए चर्चा करने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा ले-लाइन के लिए व्हाइट पट्टी के अंदर पार्किंग करने, शुल्क सहित और फ्री-पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिन्हाकित कर करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए। तेलीमारेंगा नियानार चैक में हाईमास्ट लाईट की व्यवस्था करवाने के साथ ही जिला या जगदलपुर शहर के मैप के आधार पर दुर्घटना स्थल-संवेदनशील सड़कों का अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने दुर्घटना के आंकड़े का अवलोकन करते हुए कहा कि पिछले दो माह में दुर्घटना की संख्या ज्यादा हुई है इस पर नियंत्रण करना जरूरी है। ब्लैक स्पॉट या दुर्घटना जन्य क्षेत्र में घटना को नियंत्रण करने के लिए सभी नागरिकों को सहयोग करना जरूरी है। साथ ही हाइवे पर एम्बुलेंस की संख्या बढाने पर कार्ययोजना हेतु चर्चा किए।