सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने मनाई महावीर जयंती, बच्चों ने दिया एकता का संदेश
Sudha Society Foundation celebrated Mahavir Jayanti, children gave the message of unity
रायपुर। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा 31 मार्च 2026 को अमासेओनी स्थित सुधा ओपन स्कूल में महावीर जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रेरणा, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदरदेव भटनागर (अमर एंटरप्राइजेज) और सम्मानित अतिथि श्रीमती विनीता निखिल रहीं। संस्थान के चेयरमैन जी. के. भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि इंदरदेव भटनागर ने भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के संदेश पर प्रकाश डालते हुए अहिंसा, शाकाहार और मानवता के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में देशभक्ति गीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में आए सभी लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था श्रीमती विनीता निखिल द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंत में जी. के. भटनागर ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।






