सुरक्षाबलों ने सीमा पार से तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, LoC के पास 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Security forces foil cross-border smuggling attempt, two arrested with 5.5 kg heroin near LoC
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5.50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नौशेरा सेक्टर से भारी मात्रा में हेरोइन की जब्ती, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये है, ने ड्रग तस्करों द्वारा सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।






