Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G स्मार्टफोन जल्द खरीद सकेंगे, अमेजन पर आया डिजाइन

Samsung Galaxy M16 5G and Galaxy M06 5G smartphones will be available for purchase soon, design revealed on Amazon

Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G स्मार्टफोन जल्द खरीद सकेंगे, अमेजन पर आया डिजाइन

इंदौर। सैमसंग जल्द ही भारत में अपनी Galaxy M-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन, Samsung Galaxy M16 5G और Samsung Galaxy M06 5G लॉन्च करने वाला है। ये दोनों स्मार्टफोन Samsung Galaxy M15 5G और Samsung Galaxy M05 को रिप्लेस करेंगे।

इन दोनों स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है और इनके सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुके हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन के अमेजन पर टीज किए जाने से इनकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy M16 5G और M06 5G के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M06 5G का मॉडल नंबर SM-M166P/DS है और इसका सपोर्ट पेज सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC, 8GB रैम और Android 14 आधारित One UI 6 पर चलेगा।

इसके स्पेसिफिकेशन्स पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A16 से मिलते-जुलते हो सकते हैं। वहीं, Samsung Galaxy M16 5G में भी MediaTek Dimensity 6300 SoC, 6GB तक रैम और Android 15 पर आधारित One UI 7 देखने को मिलेगा।

कैमरा और अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy M16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि Galaxy M06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

पिछली Galaxy M सीरीज में 50MP का प्राइमरी कैमरा था और उम्मीद है कि कंपनी इस बार कैमरा सेंसर्स को और बेहतर बनाएगी। दोनों स्मार्टफोन 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त करेंगे।

खरीदारी और उपलब्धता

इन दोनों स्मार्टफोनों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकेगा। ये स्मार्टफोन Amazon, Samsung के ऑनलाइन स्टोर, और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से उपलब्ध होंगे।