Samay Raina’s Net Worth: India’s Got Latent से अरबपति बने समय रैना! खूब बरस रहा है पैसा
Samay Raina's Net Worth: Samay Raina became a billionaire from India's Got Latent! Money is pouring in a lot
इंदौर। समय रैना एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। हाल ही में अपने शो India’s Got Latent को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने "पेरेंट्स" पर विवादित जोक किया, जिससे बवाल मच गया। उन पर एक FIR भी दर्ज हुई है।
हालांकि, समय रैना इस विवाद के बावजूद अपने इंटरनेशनल टूर पर हैं। हाल ही में उनका सिएटल शो भी हुआ है। इस आर्टिकल में समय रैना की नेट वर्थ और India’s Got Latent से उनकी होने वाली इनकम के बारे जानते हैं।
समय रैना की नेट वर्थ
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक समय रैना की अनुमानित नेट वर्थ करीब 16.5 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 140 करोड़ रुपये) है। कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 195 करोड़ रुपये तक भी बताया गया है।
India’s Got Latent से समय रैना की कमाई
आयुष्मान पांडेता के अनुसार समय रैना हर महीने India’s Got Latent शो से 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा समय-समय पर कुछ मजेदार क्लिप्स को मेम्बर्स-ओनली प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, जिससे उनकी एक्ट्रा इनकम हो जाती है।
समय रैना ने की है प्रिटिंग इंजीनियरिंग
समय रैना ने पुणे के PVG’s COET में प्रिंट इंजीनियरिंग कोर्स में एडमीशन लिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने ओपन-माइक इवेंट्स में भाग लेना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह एक स्टैंड-अप कॉमेडियन बनेंगे।
समय रैना का पहला शो
समय ने अपने करियर की शुरुआत पुणे में प्रसिद्ध कॉमेडियनों जैसे अनिर्बान दासगुप्ता और अभिषेक उपमन्यु के लिए ओपनिंग एक्ट करके की थी। इसके बाद वह मुम्बई शिफ्ट हो गए। Comicstaan 2 में भाग लिया, जहां उन्होंने आकाश गुप्ता के साथ जॉइंट विनर बनने का खिताब जीता।






