नगरीय निकाय चुनाव के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

Revised program issued for preparing photo voter list for urban body elections

नगरीय निकाय चुनाव के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रति निर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। 

कार्यक्रम (समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तक है। प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।