एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो के दो पदों में भर्ती, 29 तक आवेदन

Recruitment for two posts of Aspirational Block Fellow, apply till 29th

एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो के दो पदों में भर्ती, 29 तक आवेदन

गरियाबंद। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत गरियाबंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद एवं मैनपुर के लिए कुल 02 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद पर भर्ती की जायेगी। यह पद आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के तहत भर्ती की जायेगी। आउटसोर्सिंग एजेंसी, कम्पनी, फर्म, एनजीओ के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 29 मई 2025 तक कार्यालय जिला पंचायत, गरियाबंद में पंजीकृत डाक पोस्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को 30 मई 2025 को अपरान्ह 04.00 बजे कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद के सभागार कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। निविदा की विस्तृत विवरण, शर्त व तकनीकी एवं वित्तीय निविदा का प्रपत्र जिले के आधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड की गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालय अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत, गरियाबंद से सम्पर्क किया जा सकता है।