दो माह से नहीं मिलने वाला राशन एक फोन कॉल पर मिला
Ration that was not available for two months was received on a phone call
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। रायपुर निवासी हेमलाल चक्रधारी ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा दो माह से राशन नहीं देने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे जब भी राशन के लिए शासकीय राशन दुकान जाते हैं तो दुकान संचालक राशन समाप्त होने की बात कहकर राशन नहीं देता है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की लेकिन वहां से समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्तिथ जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में की। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही आवेदक को राशन का आवंटन करवा दिया। राशन मिलने से आवेदक श्री चक्रधारी ने ख़ुशी जाहिर की और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।






