राहुल नार्वेकर निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष
Rahul Narvekar elected unopposed as Speaker of Maharashtra Assembly
मुंबई । भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले राहुल नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने अपनी ओर से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला किया। ऐसे में राहुल नार्वेकर को निर्विरोध चुन लिया गया।
14वीं विधानसभा में ढाई साल तक अध्यक्ष रहे भाजपा नेता 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई सरकार का शक्ति परीक्षण करने के लिए फ्लोर टेस्ट होगा। इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।






