जिले के स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 07 जून को
Physical inspection of school buses in the district on June 7
महासमुंद 29 मई 2026
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त स्कूल एवं कॉलेज वाहनों के भौतिक निरीक्षण हेतु 07 जून 2026 को सुबह 09 बजे से विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के पूर्व विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूल बसों एवं अन्य शैक्षणिक वाहनों की जांच हेतु अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। सरायपाली क्षेत्र के वाहनों की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में, पिथौरा क्षेत्र के वाहनों की जांच सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में, महासमुंद एवं बागबाहरा क्षेत्र के वाहनों की जांच पुलिस लाइन परसदा महासमुंद में तथा बसना एवं सांकरा क्षेत्र के वाहनों की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल बसना में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, वाहन दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा निरीक्षण कार्य हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होकर वाहनों की जांच करने तथा जांच प्रतिवेदन स्कूल बस शाखा प्रभारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।






