MMS कांड के बाद सुर्खियों में पाकिस्तानी टिकटॉकर, मिनाहिल पर आरोप- फेमस होने के लिए लीक किया वीडियो
Pakistani TikToker in headlines after MMS scandal, Minahil accused of leaking video to become famous
इंदौर। पाकिस्तानी टिकटॉकर मिनाहिल मलिक का एक कथित एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थीं। हालांकि उन्होंने इस वीडियो को डीप फेक बताया था।
अब पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्दी फेमस होना चाहती हैं, इसलिए इस तरह के वीडियो को लीक कर रही हैं।
मिशी खान ने कहा- वीडियो है असली
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी ने कहा कि टिकटॉक स्टार की चाहत बहुत जल्दी फेमस होने की है। वह इस तरह के कथित एमएमएस वीडियो को लीक कर सुर्खियों में बनी रहना चाहती हैं। वह बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान की फिल्म हीरोइन के किरदार से इंस्पायर होकर यह कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत ही नीच हरकत है। आप फेमस होने के लिए कितने नीचे गिर गए हैं। आपको अपने परिवार तक का ख्याल नहीं आया कि उनको कैसा लगेगा। आप समाज को अपमानित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सोशल मीडिया से तुरंत ही बैन कर देना चाहिए।






