भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रित परिवारों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Organizing free health camp for ex-servicemen and dependent families
रायपुर, 20 अगस्त 2025। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड, रायपुर में आज भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारों के लिए एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेड क्वार्टर छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब एरिया, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, शकुंतला फाउंडेशन तथा आशा देवी रेखचंद लूनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में एमएमआर हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर (मेडिकल एवं स्त्री रोग विभाग), संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल, एएसजी नेत्र चिकित्सालय शंकर नगर, एवं शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (इंडियन आर्मी, रिटायर्ड), कैप्टेन अनिल शर्मा (इंडियन नेवी, रिटायर्ड एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर) सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे और स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
शिविर में विशेष रूप से 61 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से जरूरतमंदों को आशा देवी रेखचंद लूनिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की डॉ. कविता कुंभज, समाजसेवी पीयूष जैन, तथा शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह उपस्थित रहीं। शिविर में योगदान देने वाली चिकित्सीय टीम को प्रसस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, शकुंतला फाउंडेशन एवं आशा देवी रेखचंद लूनिया चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।






