सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 तक
Online application for admission in Sainik School till 13th
बिलासपुर। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 13 जनवरी शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की अधिकारिक https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर किये जा सकते है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनटीए की अधिकारिक वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाएगा।






