शिवरात्रि में उज्जैन के महाकाल के रूप में होगा सोमेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार
On Shivaratri, Someshwar Mahadev will be specially decorated as Mahakal of Ujjain
नवनिर्वाचित पार्षद होंगे सम्मानित
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 26 फरवरी को सोमेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार होगा जिसमें उज्जैन के महाकाल के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
शिवरात्रि की तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को सरजू बांधा मुक्तिधाम विकास समिति टिकरापारा रायपुर की सम्पन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। प्रातः 8 बजे रुद्राभिषेक, भस्म आरती एवं पूजा पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में होगा तथा शाम 7:00 बजे महाआरती होगी तत्पश्चात भंडारा होगा।
बैठक में सरजू बांधा तालाब के सौंदर्यकरण कार्य की समीक्षा की गई और धीमी गति से चल रहे कार्य पर सभी ने चिंता जताई। नगर निगम कमिश्नर से मिलकर उक्त संबंध में चर्चा करने का निर्णय लिया गया। समिति परिवार टिकरापारा वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद प्रमोद साहू और संजय नगर वार्ड पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता का उक्त अवसर पर सम्मान भी करेगा। बैठक में माधव लाल यादव, गोवर्धन झंवर, रतन वैद्य , राजू यादव, संजय चंद्राकर, राजेश कुमार ठाकुर, योगेश चौहान आदि मौजूद रहे।






