नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, 13 मंत्रियों की टीम में 2 महिलाएं शामिल, देखिए लिस्ट

Nayab Singh Saini became the Chief Minister of Haryana for the second time, 2 women included in the team of 13 ministers, see the list

नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, 13 मंत्रियों की टीम में 2 महिलाएं शामिल, देखिए लिस्ट

पंचकूला। हरियाणा में गुरुवार को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बारी-बारी से 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

सीएम सैनी के बाद अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार का शपथ ग्रहण हुआ।

एक दिन पहले ही नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता चुने गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया था।

13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 

अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज

इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार

बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर हिंस

पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा

फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल

गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा

रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा

बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा

नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी

तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी

अटेली की विधायक आरती राव

तिगांव के विधायक राजेश नागर

पलवल के विधायक गौरव गौत

Saini Sarkar 2.0 Oath Ceremony: एनडीए ने दिखाई ताकत

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। एनडीए घटक दलों के नेता भी हैं।

तेलंगाना के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूदगी में एनडीए की ताकत का प्रदर्शन किया गया। नीतीश कुमार ने अपने प्रतिनिधि को समारोह में भेजा।

पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय 11 बजे बताया गया था, लेकिन देरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर दोपहर 1.15 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो सका।

एक दिन पहले विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने विधायकों की लिस्ट भी सौंपी थी।

  1.