14 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

More than 14 liters of illicit liquor seized

14 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

गरियाबंद। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक  श्याम धावडे एवं कलेक्टर  भगवान सिंह उईके के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री का लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी  गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही व सघन गश्त के दौरान वृत्त देवभोग के अंतर्गत ग्राम छैलडोंगरी आरोपी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के कब्जे से अवैध हाथ भटठी शराब की कुल मात्रा 14.50 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी के विरूध्द छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 कि धारा 34(2) 34(1) ख एवं 59 (क) के तहत अपराध पंजीबध्द करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक  कन्हैयालाल कुर्रे, नागेशराज श्रीवास्तव,  रजत चंद ठाकुर, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक  मनीष कश्यप महिला नगर सैनिक श्रीमति कामिनी सोनी वाहन चालक कुलेश्वर निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।