माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन : अमेरिका-भारत में 147 उड़ानें रद्द, बुकिंग ठप

Microsoft server down: 147 flights canceled between America and India, booking halted

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन : अमेरिका-भारत में 147 उड़ानें रद्द, बुकिंग ठप

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकाशा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

इस आउटेज पर दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, "वैश्विक आईटी आउटेज के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन के संपर्क में रहें।"