एमसीबी : ग्राम स्वराज की ओर बड़ा कदम : मनेन्द्रगढ़ जनपद में जनप्रतिनिधियों को ''राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान' के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण

MCB: A major step towards Gram Swaraj: Public representatives in Manendragarh district are being trained under the "Rajkiya Gramin Swaraj Abhiyan"

एमसीबी : ग्राम स्वराज की ओर बड़ा कदम : मनेन्द्रगढ़ जनपद में जनप्रतिनिधियों को ''राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान' के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण

एमसीबी / 10 नवंबर 2025 ग्रामीण भारत के विकास को नई ऊर्जा देने और जनप्रतिनिधियों को सशक्त नेतृत्व के रूप में तैयार करने की दिशा में मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत में “राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान” के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अमृत सदन सभागार में हो रहा है, जहाँ जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों, जनता के प्रति जवाबदेही और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम  Valucer Febtes Pvt. Ltd. नामक एनजीओ के सहयोग से संचालित हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है ताकि गाँव-गाँव में विकास की गूंज सुनाई दे। प्रशिक्षण सत्र में जनप्रतिनिधियों को शासन की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, जन धन योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचा सकें और ग्रामीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक रवि दीक्षित, प्रोजेक्ट मैनेजर डोपाल, मोनिका, अभिषेक और अन्य विशेषज्ञ प्रशिक्षक हैं, जो जनप्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जनहित के कार्यों में पारदर्शिता लाने के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण विकास की असली ताकत जनप्रतिनिधियों के हाथों में है, और जब वे जागरूक एवं प्रशिक्षित होंगे, तभी शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर सफल होंगी।
मनेन्द्रगढ़ विकासखंड सहित पूरे मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न जनपदों में इस अभियान के तहत क्रमवार प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। यही नहीं, यह कार्यक्रम अन्य जिलों में भी विस्तार पा रहा है ताकि राज्य स्तर पर एक संगठित, प्रशिक्षित और जागरूक ग्रामीण नेतृत्व तैयार हो सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल योजनाओं का ज्ञान बढ़ रहा है, बल्कि जनप्रतिनिधियों में अपने क्षेत्र के विकास को लेकर जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व की भावना भी गहराई से विकसित हो रही है। 
अभियान के मुख्य उद्देश्य स्पष्ट हैं  :—  जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से जोड़ना, ग्राम पंचायतों को जवाबदेह बनाना, ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विकास कार्यों में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना। यह प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में तैयार कर रहा है कि वे न केवल योजनाओं को लागू करें बल्कि अपने गाँव के हर नागरिक तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुँचा सकें। राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में ग्राम स्तर पर परिवर्तन का नया अध्याय लिख रहा है। इस प्रशिक्षण से जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता और जनसंपर्क क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार और जनविश्वास दोनों बढ़ रहे हैं। गाँवों में विकास की नई सोच, नई नीति और नई दिशा का संचार हो रहा है।