छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन प्लांट की चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, 8 की मौत की खबर
Major accident in Mungeli, Chhattisgarh; Several workers buried under the chimney of an under-construction plant, 8 dead
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप निर्माण के लिए तैयार हो रही फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 8-9 लोगों की मौत होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी राहत और बचाव दल बुलाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।






