'फालतू है कुंभ', लालू यादव के बयान से चढ़ा सियासी पारा
'Kumbh is useless', Lalu Yadav's statement raises political temperature
इंदौर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को कुंभ जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म पर बढ़ती चली गई, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई है। आठ लोग घायल हैं। मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे व 4 पुरुष शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इधर इस हादसे पर अब सियासत भी तेज हो गई है। रेलवे के कुप्रबंधन को हादसे का जिम्मेदार बताते-बताते राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महाकुंभ पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ का कोई मतलब है। कुंभ फालतू है।
लालू के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा और एनडीए घटक दलों ने लालू प्रसाद यादव पर हमले तेज कर दिए हैं।






