ग्राम पंचायत हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
Jalapan and Jal Utsav Pakhwada program organized in Gram Panchayat Hasalnar
कोण्डागांव, 17 मार्च 2026 विकासखण्ड कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत हसलनार में सोमवार को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ’ग्राम जल स्वच्छता समिति, ’’स्वय सहायता समूह’ तथा ’जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं’ को उनके सराहनीय योगदान के लिए ’सम्मानित’ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति मिलकर कार्य करने का शपथ एवं संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद्र कश्यप, जनपद सदस्य श्री रामनाथ नाग, श्री पवन कुमार कोर्राम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उपअभियंता श्री अजय कुमार टोप्पो, सरपंच श्री मति सत्यवती कश्यप, उपसरपंच श्री नीलचंद बघेल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।






