मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान
Honoring BLOs who did excellent work for voter awareness
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने दिलाई गई शपथ
मोहल।राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट विवेक पांडे और मुकेश कुमार दशमाना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह व कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के महत्व, निष्पक्ष और सक्रिय मतदान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और उन्हें अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में भावी एवं नवीन मतदाताओं को बेच लगाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ को बेच लगाकर सम्मानित किया।






