गृहमंत्री विजय शर्मा ने श्री काल भैरव मंदिर के दर्शन किए
Home Minister Vijay Sharma visited Shri Kaal Bhairav Temple
रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने श्री काल भैरव मंदिर के दर्शन किए। X पोस्ट में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, आज वाराणसी प्रवास के दौरान काशी कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री काल भैरव जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। जहां वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इससे पहले सीएम साय काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सीएम साय दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।






