रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट 100 के पार
Heavy rush in trains during Rudraksh festival, waiting list crosses 100
भोपाल। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से तीन मार्च तक आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु सीहोर पहुंच रहे हैं, जिससे रेलवे और टैक्सी सेवाओं पर अत्यधिक दबाव देखा जा रहा है।
भोपाल आने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 50 से 100 के पार पहुंच गई है। कुछ ट्रेनों में तो यह आंकड़ा 100 से भी अधिक हो गया है, जिससे यात्रियों को आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं।
सबसे अधिक भीड़ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाली ट्रेनों में देखी जा रही है। पिछले वर्ष भी रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसके चलते रेलवे ने अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया था।






