जापान में तूफान के कारण भारी बारिश, कम से कम तीन लोगों की मौत
Heavy rains due to typhoon in Japan, at least three people died
तोक्यो, 29 अगस्त (एपी) दक्षिणी जापान में बृहस्पतिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ आए तूफान के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। तूफान के और विकराल होने के चलते बाढ़, भूस्खलन तथा बड़े स्तर पर नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि तूफान ‘शानशान’ ने सुबह दक्षिणी क्यूशू के सतसुमासेंदाई के पास दस्तक दी, जहां 24 घंटे में 60 सेमी (23.6 इंच) तक बारिश होने के आसार हैं।
इसने यह भी बताया कि तूफान के कारण देश के अधिकतर भागों, विशेषकर क्यूशू के दक्षिणी प्रान्तों में तेज हवाएं चलने, ऊंची लहरें उठने और भारी वर्षा की संभावना है और उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की गई है।






