सुशासन तिहार : ग्राम पंचायत पाहंदा और कुहकुहा में लगा समाधान शिविर
Good governance festival: Solution camp organized in village panchayat Pahanda and Kuhkuha
धमतरी। सुशासन तिहार आयोजन की कड़ी में आज मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत पाहंदा और कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुहकुहा में समाधान शिविर लगा। पाहंदा में ग्राम पंचायत बेलोरा, भोथा, बोरसी, डाभा, झाझरकेरा, लडेर, मोहदी, पाहंदा, राजपुर, सरगी एवं सोनेवारा के ग्रामीण शामिल हुए।
पाहंदा कलस्टर में कुल 5 हजार 948 आवेदन प्राप्त हुआ थे, जिसमें मांग हेतु 5 हजार 887 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 61 आवेदन प्राप्त हुआ था। प्राप्त इन मांग एवं शिकायतों के निराकरण एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी भी समाधान शिविर में अधिकारियों द्वारा दी गयी। समाधान शिविर में छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू, जनपद पंचायत मगरलोड के सदस्य कविता सिन्हा, दुर्गेशनंदनी साहू के अलावा अपर कलेक्टर राम कुमार कृपाल, कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड दिव्या ठाकुर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यद्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई। शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वीकृति आदेश एवं सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से 09 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 05 हितग्राहियों को आवास चाबी, 03 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 31 हितग्राहियों पेंशन स्वीकृति आदेश, 05 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 03 हितग्राहियों को मछली जाल का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 113 लोगों स्वास्थ्य परीक्षण कर 05 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण किया गया है। कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को मृदा संरक्षण कार्ड, 07 लाभार्थी को गोदभराई, 03 लाभार्थी का अन्न प्रसन्न एवं 03 लाभार्थी को किट, 19 हितग्राहियों को बी-1 एवं 04 हितग्राही को स्वामित्व कार्ड, 06 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस प्रदान किया।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुहकुहा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत-कुहकुहा, दहदहा, बकली, भोथली, गोबरा, गुदगुदा, सिरसिदा, परसवानी, मेण्डरका, नवागांव उ०, उमरदा, चरमुड़िया कुल 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। “समाधान शिविर“ ग्राम पंचायत कुहकुहा में गौकरण साहू, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी, रूपचंद देवांगन, प्रतिनिधि, सभापति (स्वच्छता समिति) जनपद पंचायत कुरूद, टिकेश साहू, अध्यक्ष संत गुरु घासीदास स्नाकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, पन्ना चन्द्राकर, सरपंच संघ कोषाध्यक्ष ब्लॉक कुरूद, रूपेश कुमार निर्मलकर, सरपंच ग्राम पंचायत कुहकुहा तथा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम के नोडल एन.आर. राठौर, ई.ई. जिला-धमतरी, अमित कुमार सेन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद, दुर्गा साहू, तहसीलदार कुरूद व समस्त विभाग प्रमुख के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाधान शिविर कुहकुहा अंतर्गत विभाग प्रमुखों द्वारा प्राप्त मांग व शिकायत निराकरण संबंधी जानकारी ग्रामीणों को शिविर के माध्यम से दिया गया। साथ ही विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्रियों का भी वितरण कया गया। इनमें श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, एक हितग्राही को नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत राशि और एक हितग्राही को सहायता योजना की राशि दी गई। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 4 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और 5 बच्चों को पोषण टोकरी तथा 16 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 5 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश भी वितरित किया गया।






