सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Four people arrested on charges of gang rape
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। भागलपुर जिला पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘घटना मंगलवार को कहलगांव इलाके में हुई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कहलगांव रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।’’
पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को वहां बैठा पाया। बयान में कहा गया है कि उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।
बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।’’ नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने पहले पीड़िता के दोस्त की पिटाई की और उसके बाद उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद वे लड़की को जबरन झाड़ी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।






