आशिष चंचलानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ के सेट से सामने आई पहली तस्वीरें
First pictures from the sets of Ashish Chanchlani's directorial debut series revealed
मुंबई। हर बार कुछ नया और दमदार कंटेंट लाकर इंटरनेट पर धमाल मचाने वाले आशिष चंचलानी ने अपनी दमदार कॉमेडी और दिलचस्प वीडियोज़ के जरिए खुद को भारत का सबसे बड़ा डिजिटल स्टार बना लिया है। अब वो एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं और इस बार बतौर डायरेक्टर। आशिष अपनी पहली वेब सीरीज़ एकाकी के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका पोस्टर और फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और फैंस के बीच जबरदस्त बज बना चुका है। अब उन्होंने सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कर एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर आशिष चंचलानी ने एकाकी की मेकिंग से जुड़ी कुछ ज़बरदस्त बिहाइंड-द-सीन झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शो की पहली झलक से लेकर डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे खुद आशिष तक का हर पल नजर आता है। फोटोज़ में शूट के दौरान टीम ने जिन चुनौतियों का सामना किया, क्लाइमेटिक कंडीशन्स, आखिरी वक्त पर किए गए इम्प्रोवाइज़ेशन सबकुछ दिखता है।
इन पलों को शेयर करते हुए आशिष ने कैप्शन में लिखा है,
"ये रहा एकाकी शूट का मेरा पहला डम्प..."
1. शो की पहली झलक
2. कुछ शॉट्स मैं खुद ले रहा था
3. एक ही दिन में खूब दौड़भाग हो गई
4. टाइम निकलता जा रहा था
5. बस यही एक दिन था जब हम सब सबसे ज़्यादा खुश थे
6. मेरी ज़िंदगी की रौशनी, लेकिन जेब में गहरा अंधेरा कर दी
7. डायरेक्टर बनने के नाते सबसे डरावना और डिप्रेसिंग दिन
8. लगा पिछली रात सबसे खराब थी, पर अगली सुबह ने और निराश कर दिया
9. आखिरी वक्त में किए गए कुछ ज़रूरी बदलाव
10. ऑटो-कैड फिर से ज़िंदगी में लौट आया, वाह
11. जादू और हर्ष कैमरे पर जान डाल रहे थे
https://www.instagram.com/p/DKUBSpmoolJ/?img_index=4&igsh=MXN2bnU0a3FkZW94Mg==
आशिष चंचलानी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज़ एकाकी का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर खूब हलचल मचा दी है। पोस्टर में कुछ रहस्यमयी आकृतियां लालटेन लिए नज़र आ रही हैं, जो साफ इशारा करती हैं कि कहानी में जबरदस्त सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और कई किरदार होंगे। ये फर्स्ट लुक न सिर्फ डर और सस्पेंस से भरा है, बल्कि आज तक के किसी भी डिजिटल कंटेंट के मुकाबले एकदम हटकर है। एकाकी खासतौर पर ACV स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रही है, और यह चंचलानी के लिए एक बड़े डायरेक्टोरियल डेब्यू का आगाज़ भी है। इस झलक के साथ ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी ज़्यादा बढ़ गया है, और हर कोई बेसब्री से इस नई और अलग तरह की सीरीज़ का इंतज़ार कर रहा है।
एकाकी के पोस्टर को मिली जबरदस्त तारीफें और रिस्पॉन्स इस बात का सबूत हैं कि आशिष चंचलानी जैसे क्रिएटर्स ही वाकई में अपने लेवल पर टॉप पर हैं, जो लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं ताकि ऑडियंस को कुछ नया और दमदार देखने को मिले। अपनी इस मच अवेटेड वेब सीरीज़ के ज़रिए आशिष सिर्फ डायरेक्शन ही नहीं कर रहे, बल्कि उन्होंने इसे लिखा भी है, खुद इसमें एक्टिंग कर रहे हैं और प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। यानी इस बार वो एक नहीं, बल्कि कई रोल निभा रहे हैं और हर कोई उनकी इस नई कोशिश को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
आशिष चंचलानी का अब तक का सफ़र उनकी गजब की ग्रोथ को दिखाता है, छोटे-छोटे मजेदार स्केच से लेकर अब बड़ी और दमदार कहानियां सुनाने तक, उन्होंने हर बार कुछ नया और हटकर पेश किया है। एकाकी के ज़रिए अब वो अपने टैलेंट का एक बिल्कुल अलग पहलू दिखाने जा रहे हैं। ये नया चैप्टर उनके करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, जिसे देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।






